Cyber Crime लड़की का आपके बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर कर लिया अपहरण…, दो लाख रुपये भेज दो

Khabarwala 24 News Hapur: Cyber Crime एक लड़की का आपके बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है। अगर बेटे को बचाने है तो मेरे खाते में दो लाख रुपये डाल दो। यह सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए और उसने साइबर ठग के खाते में एक लाख रुपये डाल दिए। बाद में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Cyber Crime एक लड़की का आपके बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है। अगर बेटे को बचाने है तो मेरे खाते में दो लाख रुपये डाल दो। यह सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए और उसने साइबर ठग के खाते में एक लाख रुपये डाल दिए। बाद में उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ।

क्या है पूरा मामला (Cyber Crime)

यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवास राजकुमार के पास एक फोन आया। जिसमें आरोपी ने पीड़ित से नाम पूछा और उनके बेटे के बारे में जानकारी ली। पीड़ित ने बिना किसी शक को जानकारी दे दी। पीड़ित ने आरोपी को बताया कि बेटे का नाम सचिन सागर है। वह आंध्र प्रदेश के हुकमपेटा में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

अपहरण करने की दी जानकारी (Cyber Crime)

आरोपी ने पीड़ित को बताया कि उसके बेटे सचिन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक लड़की का अपहरण कर लिया है। अगर बेटे को जेल नहीं भिजवाना चाहते हो तो उसेक खाते में दो लाख रुपये डाल दो। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परेशान हो गया। इस दौरान आरोपी ने किसी अन्य से कोई बात नहीं करने दी और पीड़ित को झांसे में लेकर एक लाख रुपये ले लिए।

ठगी की जानकारी हुई (Cyber Crime)

पैसा भेजने के बाद आरोपी को फिर कोई काॅल नहीं आई। पीड़ित ने पुत्र से बातचीत की तो पता चला कि वह सुरक्षित है और एेसा कुछ मामला नहीं हुआ। जिस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ और थाना साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी। थाना साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा

किसी की बातों में न आएं (Cyber Crime)

थाना प्रभारी नजीर खान ने लोगों से अपील की है कि वह किसी की बातों में न आएं। पहले किसी भी बात की पुष्टि कर दें, अगर शक हो तो तुंरत पुलिस को सूचना दी जाए।

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News