Hapur बंद दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नगदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मेरठ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के किशनगंज मोहल्ले में एक जूता व्यापारी की दुकान में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना सोमवार रात की है, जिसका पता मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मेरठ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के किशनगंज मोहल्ले में एक जूता व्यापारी की दुकान में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना सोमवार रात की है, जिसका पता मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर चला।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

न्यू शिवपुरी के निवासी राजेश सिंघल ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि छत पर लगे दरवाजे के पास सेंध लगी हुई थी। दुकान की जांच करने पर पता चला कि चोरों ने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली थी।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। चोरी की खबर सुनकर आस-पास के दुकानदार भी वहां जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News