Delhi Police Constable सिंगम की तरह 4 किमी खदेड़ा फिर दबोचा, बदमाश का पीछा करते कांस्टेबल का वीडियो वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Police Constable दिल्ली पुलिस के एक बहादुर कांस्टेबल की खूब चर्चा हो रही है। कांस्टेबल यशपाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी हीरो की तरह अपराधी का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपराधी ऑटो रिक्शा लेकर भाग रहे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Police Constable दिल्ली पुलिस के एक बहादुर कांस्टेबल की खूब चर्चा हो रही है। कांस्टेबल यशपाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी हीरो की तरह अपराधी का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपराधी ऑटो रिक्शा लेकर भाग रहे हैं और बाइक से कांस्टेबल यशपाल उन्हें खदेड़ रहे हैं।

जान की परवाह नहीं की (Delhi Police Constable)

घटना 15 अक्टूबर को दिल्ली के शाहदरा इलाके की है। यहां मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश का दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए कई किलोमीटर तक पीछा किया। पतली गलियों से अपराधी भाग रहा था लेकिन कांस्टेबल ने बिना जान की परवाह किए उनका पीछा किया। सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाश तेज रफ्तार से ऑटो लेकर भाग रहे हैं।

भागने के दौरान बदमाश खतरनाक तरीके से ऑटोरिक्शा चला रहे थे। करीब ४ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बदमाश कांस्टेबल के हत्थे चढ़ ही गए। बदमाश महिला का फोन छीनकर भाग रहे थे। कुछ ही दूरी पर कांस्टेबल यशपाल खड़े थे। महिला ने उनसे शिकायत की तो वह तुरंत बाइक लेकर बदमाशों का पीछा करने निकल पड़े और पकड़कर ही दम लिया।

4 किलो मीटर पीछा कर पकड़ा आटो (Delhi Police Constable)

जब बदमाशों को लगा कि पुलिस उनके पीछे है तो खतरनाक तरीके से ऑटो लेकर भागने लगे। कई बार तो एक्सीडेंट होते-होते बचा। करीब 4 किलोमीटर पीछा करने के बाद यशपाल ने ऑटो को पकड़ लिया, जिसे राजू नाम का शख्श चला रहा था। राजू से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर २ और बदमाश सूरज सुर और मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ये गैंग स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो (Delhi Police Constable)

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कांस्टेबल यशपाल की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपराधियों के पीछे पड़े कांस्टेबल को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News