Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): Hapur भाद्रपद अमावस्या पर ब्रजघाट स्थित गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा की पूजा अर्चना कर पितरों की शांति और सुख शांति की कामना की गई। मंदिरों में किए दर्शन (Hapur) भाद्रपद अमावस्या को लेकर रविवार से ही दिल्ली, हरियाणा समेत यूपी के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): Hapur भाद्रपद अमावस्या पर ब्रजघाट स्थित गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा की पूजा अर्चना कर पितरों की शांति और सुख शांति की कामना की गई।

मंदिरों में किए दर्शन (Hapur)

भाद्रपद अमावस्या को लेकर रविवार से ही दिल्ली, हरियाणा समेत यूपी के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं के आने से गंगा नगरी में चहल पहल हो गई थी। होटल और धर्मशाला फुल हो गए। कुछ श्रद्धालुओं ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारी। सोमवार की सुबह को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गरीब बेसहाराओं को भोजन खिलाकर दान दक्षिणा दी। वेदान्त मंदिर, पंचायती मंदिर, भद्र काली मंदिर, सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना की। जानकारों का कहना है कि भाद्रपद अमावस्या पर व्रत रखा जाता है। इस दिन गंगा में स्नान करने के बाद गरीबों को दान देना शुभ माना जाता है।

पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध (Hapur)

गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सादे कपड़ों में पुलिस टीम को गंगा घाट पर तैनात किया गया। पुलिस टीम घाटों पर गश्त कर संदिग्ध लोगों पर निगाह रखी हुई थी।श्रद्धालुओं से गहरे पाने में जाकर गंगा स्नान न करने का अनुरोध भी कर रही थी। जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस बल मुस्तैद दिखा।

Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Hapur भाद्रपद अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News