Hapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में संदिग्ध हालत में एक किशोरी की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें गांव के चार लोगों की वजह से जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में संदिग्ध हालत में एक किशोरी की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें गांव के चार लोगों की वजह से जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव कनिया कल्याणपुर निवासी उमेश ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह राजस्थान में नीमराणा में रहकर मजदूरी करता है। उसे फोन पर सूचना मिली थी कि 16 अगस्त की शाम को उसकी 14-15 वर्षीय को मोहल्ले में ही रहने वाला अजय काफी परेशान करता था। अजय उसकी बहन को बुलाकर कहीं ले गया और दोपहर के समय घर पर आया। उसे आते हुए उसकी मामी उर्मिला ने देखा था। थोड़ी देर बाद बहन जमीन पर पड़ी हुई थी और तड़प रही थी। परिजनों ने देखा तो ऐसा लगा कि जैसे किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया है। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान उसकी मां बबीता अपने काम से वापस आई। तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।

मां हुई बदहवास (Hapur)

बेटी को मृत देख मां बदहवास हो गई। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर घर पर पहुंचे आरोपी अजय, दिनेश, लखमी और लल्ला आए और परिजनों को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार करा दिया। इसकी जानकारी उसे और उसके परिवार को नहीं थी। उसने आरोप लगाया है कि उसकी बहन ने चारों लोगों की वजह से जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।

पुलिस ने की मामले की जांच शुरू (Hapur)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Hapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट Hapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट Hapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट Hapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट Hapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट Hapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट Hapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्टHapur संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News