Aditya Narayan Birthday आदित्य नारायण को जब इंडस्ट्री में मिला था यह बड़ा धोखा…

Khabarwala 24 news New Delhi: Aditya Narayan Birthday आदित्य नारायण ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने ‘छोटा बच्चा’ से लेकर कई पॉपुलर गानों को अपनी आवाज दी है। उदित नारायण से विरासत में मिले संगीत से आदित्य को बहुत लगाव है, लेकिन उन्हें असली पहचान शो के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 news New Delhi: Aditya Narayan Birthday आदित्य नारायण ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने ‘छोटा बच्चा’ से लेकर कई पॉपुलर गानों को अपनी आवाज दी है। उदित नारायण से विरासत में मिले संगीत से आदित्य को बहुत लगाव है, लेकिन उन्हें असली पहचान शो के होस्ट बनकर मिली है। सिंगर के साथ कई धोखे हुए, जिसने भी उन्हें हताश भी किया है।

घर आया था उदित नारायण के नन्हा मेहमान (Aditya Narayan Birthday)

आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त को मुंबई में हुआ था। पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के घर जन्में आदित्य को संगीत पिता से विरासत में मिला है। उन्होंने चाइल्ड एक्टर और सिंगर के तौर अपनी पहचान बनाई। आदित्य ने 100 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी हैं, जिसमें से फिल्म मासूम का गाना छोटा बच्चा जान के सुपरडुपर हिट था। उन्होंने अपने कई एल्बम के जरिए भई लोगों का दिल जीता है।

मिला इंडस्ट्री में धोखा (Aditya Narayan Birthday)

आदित्य कई बार अपने इस दर्द को बयां कर चुके हैं, कि कैसे उनके साथ धोखा किया गया। सिंगर ने बताया कि मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ कि मैंने पूरा गाना रिकॉर्ड किया, लेकिन जब वह रिलीज हुआ तो किसी और की आवाज थी। लेकिन मैं शांत रहा कि क्योंकि यहां सब व्यापार है। वहीं जब इन चीजों से मेरे डैड उदित नारायण और सोनू भैया (सोनू निगम) नहीं बच पाए तो मैं क्या चीज हूं।

आदित्य ने होस्टिंग से लिया ब्रेक (Aditya Narayan Birthday)

इंडियन आइडल और सा रे गा मा पा जैसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो होस्ट कर चुके आदित्य ने अब होस्टिंग को टाटा बाय बाय कह दिया है। सिंगर ने बताया कि अब वह अपना ज्यादातर समय पत्नी और बेटी को दे रहे हैं। सिंगर को होस्ट के तौर पर देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आदित्य ने कहा कि, होस्टिंग अब मुझे पहले की तरह उत्साहित नहीं करती है, मैं अपनी सिंगिंग, एक्टिंग और डांस पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। वहीं अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहता हूं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News