ACCIDENT:सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala24NEWSGarhmukhteshwar:ACCIDENT-बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम शेरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम शेरपुर निवासी राजपाल (48 वर्ष) ग्राम जलालपुर से अपने भतीजे के साथ दवा लेकर वापस लौट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NEWSGarhmukhteshwar:ACCIDENT-बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम शेरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम शेरपुर निवासी राजपाल (48 वर्ष) ग्राम जलालपुर से अपने भतीजे के साथ दवा लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम शेरपुर के पास स्थित तालाब के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

परिजन का रो रोकर बुरा हाल

हादसे में राजपाल की मौत की सूचना जैसे ही गांव शेरपुर में पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किस वाहन की टक्कर हुई है उसकी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।


 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News