Khabarwala 24 News New Delhi : Aaj Ka Rashifal 17 July दैनिक राशिफल का संकेत है कि देवशयनी एकादशी के दिन बुधवार 17 जुलाई को मेष, वृश्चिक समेत कई राशियों के लोगों को धन लाभ हो सकता है। आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य…
मेष राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Aries Horoscope
बुधवार को मेष राशि वाले अपने विवेक से काम करें, आप चाहकर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Taurus Horoscope
आज का राशिफल के अनुसार बुधवार को कार्यस्थल पर कुछ लोग वृषभ राशि के लोगों की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Gemini Horoscope
आज का राशिफल के अनुसार मिथुन राशि वाले बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। पहले खुद समझें, करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।
कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Cancer Horoscope
बुधवार को कर्क राशि के लोग किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।
सिंह राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Leo Horoscope
आज का राशिफल के अनुसार 17 जुलाई को सिंह राशि वालों को अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की आशंका है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।
कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Virgo Horoscope
आज का राशिफल के अनुसार बुधवार को कन्या राशि वाले नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर कन्या राशि के लोगों का अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
तुला राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Libra Horoscope
आज का राशिफल के अनुसार तुला राशिवाले 17 जुलाई के दिन का महत्व समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Scorpio Horoscope
दैनिक राशिफल के अनुसार 17 जुलाई को वृश्चिक राशि वालों को अपनी जीवनशैली बदलने की जरूरत है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।
धनु राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Sagittarius Horoscope
दैनिक राशिफल के अनुसार 17 जुलाई को धनु राशि वालों का अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।
मकर राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Capricorn Horoscope
आज का राशिफल के अनुसार बुधवार का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेनदेन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Aquarius Horoscope
दैनिक राशिफल के अनुसार 17 जुलाई को कुंभ राशि वालों के निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।
मीन राशि | Aaj Ka Rashifal 17 July | Pisces Horoscope
दैनिक राशिफल के अनुसार बुधवार को मीन राशि वाले सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरों के मामलो में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी, शुभ रंग हरा है।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।


