Anant-Radhika Wedding अनंत अंबानी और राधिका जैसा शादी का कार्ड बनवाने पर कितने रुपये करने होंगे खर्च?

Khabarwala 24 News New Delhi: Anant-Radhika Wedding मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की दो बार हुई प्री वेडिंग पार्टियों के चलते ये शादी पहले से ही खासी चर्चाओं में है। इस बीच अब दोनों की शादी के तारीख तय हो गई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Anant-Radhika Wedding मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की दो बार हुई प्री वेडिंग पार्टियों के चलते ये शादी पहले से ही खासी चर्चाओं में है। इस बीच अब दोनों की शादी के तारीख तय हो गई है।

Anant-Radhika Wedding दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐसे में दोनों की शादी का कार्ड खासी चर्चाएं बटोर रहा है। अंबानी फैमिली के हर फंक्शन की तरह उनके घर में होने वाली शादी का कार्ड भी खासा लग्जरी है। जिसका वीडियो खासा वायरल हो रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि यदि आपको भी ऐसा ही कार्ड बनवाना हो तो उसकी कितनी कीमत चुकानी होगी?

अनंत-राधिका की शादी का भव्य है कार्ड (Anant-Radhika Wedding)

दोनों की शादी के कार्ड के वीडियोज सोशल मीडिया पर खासे वायरल हैं। ये इंविटेशन कार्ड एक बॉक्स के रूप में है. बॉक्स को खोलते हैं तो किसी प्राचीन मंदिर की प्रतिकृति देखने को मिलते है। इस कार्ड में सबसे पहले दो दरवाजे बने हुए हैं। जिन्हें खोलने पर कार्ड के अंदर एंट्री मिलती है। उस दरवाजे को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के जीवन की नई शुरुआत के संकेत के तौर पर प्रस्तुत किया गया है।

नीता ने लेटर में भावनाएं की जाहिर (Anant-Radhika Wedding)

ये कार्ड देखने में काफी आकर्षक लग रहा है। जिसमें सामने दिख रहा दरवाजा खोलते ही चांदी से बना मंदिर देखने को मिलता है, इसमें सोने से बनी मूर्तियां लगी हुई हैं। इस इन्विटेशन कार्ड के अंदर भगवान गणेश, भगवाण विष्णु, लक्ष्मी, राधा-कृष्ण, दुर्गा आदि देवी-देवताओं की तस्वीरें बनी हुई हैं। साथ ही वेडिंग कार्ड के साथ सभी गेस्ट के नाम नीता अंबानी की ओर से एक लेटर भी रखा हुआ है, जिसे हाथ से लिखा गया है। उस लेटर में नीता अंबानी अपनी भावनाएं जाहिर कर रही हैं और सभी अतिथियों से पावन मौके पर आने का अनुरोध कर रही हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News