व्यापारियों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, जीएसटी, मंडी टैक्स समेत कई समस्या रखी

khabarwala24NewsHapur: संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उद्योग एवं व्यापार से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अनुरोध किया कि व्यापारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। जीएसटी की विसंगति दूर की जाए ज्ञापन में मांग की गई कि जीएसटी केवल उत्पादन पर लगाया जाए ,जीएसटी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24NewsHapur: संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उद्योग एवं व्यापार से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अनुरोध किया कि व्यापारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।

जीएसटी की विसंगति दूर की जाए

ज्ञापन में मांग की गई कि जीएसटी केवल उत्पादन पर लगाया जाए ,जीएसटी जब लागू किया गया था तब एक नेशन एक टैक्स की बात हुई थी परंतु पूरी तरह से उसको लागू नहीं किया गया। मंडी टैक्स को तुरंत हटाया जाए। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि जनपद

2023 के मास्टर प्लान में मेरठ रोड पर औद्योगिक जोन घोषित कराया जाए

हापुड़ में इन्वेस्टर समिट 2023 में लगभग 35000 करोड ऊपर के एमओयू साइन हुए हैं। जिसके लिए भूमि की आवश्यकता है । उन्होंने अनुरोध किया कि एचपीडीए के मास्टर प्लान 2031 में धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास के क्षेत्र को औद्योगिक जोन घोषित किया जाए। जनपद हापुड़ का सृजन हुए 12 वर्ष हो चुके हैं परंतु अभी तक उपायुक्त उद्योग का कोई पद नहीं है । उपायुक्त उद्योग का पद जनपद में शीघ्र सृजन कराया जाए।

यह रहे मौजूद

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले, राजीव गर्ग दतियाना वाले, मनीष गर्ग नीटू, सोनू बंसल, हरेंद्र कौशिक, अमित अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, सुशांत बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, जय भगवान गौतम आदि व्यापारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News