Pakistan video डॉक्टर से ही मरीज करने लगा फ्लर्ट , इंटरनेट पर तहलका मचा रहा पाकिस्तान का ये Video

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan video दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो खूबसूरत लड़कियां देखते ही उनसे फ्लर्ट करने लगते हैं। हालांकि आजकल की लड़कियां भी कम तेज नहीं हैं, वो तुरंत समझ जाती हैं कि कौन उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा है। फिर जरूरत पड़ने पर वो उसका […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan video दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो खूबसूरत लड़कियां देखते ही उनसे फ्लर्ट करने लगते हैं। हालांकि आजकल की लड़कियां भी कम तेज नहीं हैं, वो तुरंत समझ जाती हैं कि कौन उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा है।

फिर जरूरत पड़ने पर वो उसका मुंहतोड़ जवाब भी दे देती हैं। वैसे आमतौर पर तो लड़के पार्क या सार्वजनिक जगहों पर बैठी या राह चलती लड़कियों से फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं, पर क्या आपने किसी को अस्पताल में फ्लर्ट करते देखा है? सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मरीज अस्पताल के अंदर महिला डॉक्टर से फ्लर्ट करने की कोशिश करता नजर आता है.

मरीज को खरी खोटी सुनाने लगती है (Pakistan video)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अस्पताल के अंदर बेड पर लेटा हुआ है और वहीं सामने एक महिला डॉक्टर मास्क लगाए बैठी हुई है। इस दौरान शख्स उससे पूछता है कि क्या आपकी शादी हो चुकी है? इसपर महिला डॉक्टर भड़क जाती है और मरीज को खरी-खोटी सुनाने लगती है।

वो मरीज से कहती है कि ये जगह है यह सवाल पूछने का। मेरे साथ ज्यादा स्मार्ट बन बनिए। दावा किया जा रहा है कि इस महिला डॉक्टर का नाम आयशा शाहबाज है, जो पाकिस्तान की रहने वाली हैं और रावलपिंडी के होली फैमिली अस्पताल में काम करती हैं। वैसे वीडियो देखने से लग रहा है कि ये स्क्रिप्टेड है, इसमें सच्चाई नहीं है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो (Pakistan video)

आयशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और तरह-तरह के वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मरीज के फ्लर्ट वाला वीडियो भी उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक 9 मिलियन यानी 90 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स (Pakistan video)

वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कोई कह रहा है कि च्डॉक्टर से ज्यादा तो मरीज हेल्दी लग रहा हैज्, तो कोई कह रहा है कि च्मैं तो सोच रहा था कि ये सवाल पूछने पर डॉक्टर उसे थप्पड़ जड़ेगी। इसी तरह कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि भाई ने गलत जगह ये सवाल पूछ लिया, उसे ये सवाल अस्पताल से बाहर कहीं पूछना चाहिए था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News