Green Chilli Halwa हरी मिर्च का बाजार में आ गया हलवा, लोग बोले- हे भगवान ये सब क्या देखना पड़ रहा…

Khabarwala 24 News New Delhi: Green Chilli Halwa हलवा एक ऐसी डिश है, जिसको देखते ही सबके मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। अपने यहां हलवे की कई वैराइटीज हमारे यहां मशहूर हैं। मौसम के हिसाब से भी हलवा बनाकर खाया जाता है। हालांकि, आटे और सूजी का हलवा ऐसी स्वीट डिश है […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Green Chilli Halwa हलवा एक ऐसी डिश है, जिसको देखते ही सबके मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। अपने यहां हलवे की कई वैराइटीज हमारे यहां मशहूर हैं। मौसम के हिसाब से भी हलवा बनाकर खाया जाता है। हालांकि, आटे और सूजी का हलवा ऐसी स्वीट डिश है जिसे सालभर बनाकर खाया जा सकता है। वैसे क्या आपने कभी मिर्ची का हलवा खाया है? अगर नहीं तो इन दिनों मिर्ची के हलवे वाली डिश तेजी से वायरल हो रही है।

तीखी मिर्ची का तैयार किया जा रहा हलवा (Green Chilli Halwa)

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि आजकल खाने की चीजों के साथ काफी ज्यादा खतरनाक एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। जिन्हें देखकर ही एकदम से घिन्न आनी शुरू हो जाती है। अब सामने आए इस एक्सपेरिमेंट को ही देख लीजिए। जहां लोगों ने तीखी-तीखी मिर्ची का हलवा तैयार किया है। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर काफी तेजी से खींच रहा है और ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।

कैसे तैयार किया जा रहा हवला (Green Chilli Halwa)

वायरल हो रहा ये वीडियो किसी फैक्ट्री का लग रहा है। जहां इस हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को बारीक काटा जाता है. इसके बाद एक भट्टी में कढ़ाई रखकर मिर्च को डाला जाता है। उसके बाद उसमें ढेर सारी शक्कर, हरा रंग, दूध और अंत में नारियल का पानी डाला जाता है। इतना सबकुछ डालने के बाद हलवे को पकाया जाता है। इसके बाद जब ये तैयार हो जाता है तो इन्हें सांचे में फिट कर दिया जाता है, जिससे ये दिखने में बिल्कुल बर्फी जैसी लग रही। ।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Green Chilli Halwa)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर indian_street_food_5 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने हजारों लोग लाइक कर चुके हैं तो वहीं लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ये टेक्निक इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए, तो एक अन्य यूजर ने भी भड़कते हुए लिखा है, ये क्या बकवास बना दिया।फिलहाल वीडियो को यूजर्स तेजी से शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने फेवरेट फूड्स के साथ ऐसा अन्याय देख हर कोई गुस्से में दिखाई दे रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News