CLOSE

Central Government की योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं: ओमप्रकाश गोला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar  Central Government भाजपा के नगर कार्यालय पर लोकसभा प्रवास योजना के निमित्त गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि लोकसभा संयोजक (अमरोहा) दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओम प्रकाश गोला और मुख्य वक्ता के रूप में हापुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा उपस्थित रहे।

जिम्मेदारी से कार्य करें कार्यकर्ता
बैठक में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गोला ने समस्त संचालन समिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिली है उस पर कार्य करना शुरू कर दे।संचालन समिति में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों से केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए कहा और साथ ही समस्त शक्ति केंद्र संयोजक,प्रभारी,संयोजक व बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी को समझे।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि समस्त कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोकसभा चुनाव में लग जाये और जो केन्द्र सरकार की योजना है उसको जनता के बीच तक लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। बैठक की अध्यक्षता गढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष राजेश अधाना ने की और संचालन जिला मंत्री राहुल उपाध्याय ने किया।

यह रहे मौजूद
जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, राजीव सिरोही,जिला मंत्री पिंकी त्यागी,राहुल उपाध्याय, नरेश तोमर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी,रोहित मल्होत्रा,राजेश अधाना,दिनेश तोमर,गोपाल ठाकुर,दीपक शर्मा,दीपेंद्र कुमार,सोनू वर्मा,योगेश वर्मा,अंकित गोयल,शिव कुमार गौतम,तारा केवट,लता केवट,कुलदीप गोयल,बीना चौहान,गीता अग्रवाल, नलिन शर्मा, प्रदीप भाटी,संजीव यादव,अमित गुप्ता,गौरव राजपूत,पंकज लोधी आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sda
Sda

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-