Hapur News Crime गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गैंगस्टर में वांछित के बीच हुई धांय धांय, आरोपी घायल

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): (अमजद खान) जनपद की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने मध्य गंग नहर पटरी पर मुठभेड़ के बाद एक घायल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन दिन पूर्व रोडवेज बस में सवार होकर एक व्य​क्ति की जेब से 87 हजार रुपये उडा लिए थे। उसके बाद फिर से आरोपी घटना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): (अमजद खान) जनपद की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने मध्य गंग नहर पटरी पर मुठभेड़ के बाद एक घायल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन दिन पूर्व रोडवेज बस में सवार होकर एक व्य​क्ति की जेब से 87 हजार रुपये उडा लिए थे। उसके बाद फिर से आरोपी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये और बाइक तमंचा बरामद किया है। आरोपी मेरठ के थाना सदर से गैंगस्टर में आरोप में वांछित चल रहा था। जिसकी मेरठ पुलिस को तलाश थी। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Hapur news crime गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गैंगस्टर में वांछित के बीच हुई धांय धांय, आरोपी घायल

क्या है पूरा मामला (Hapur News Crime)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर सवार होकर गढ़ नगर के मेरठ रोड ​स्थित रोडवेज बस स्टैंड के निकट खड़ा हुआ है और जेब काटने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस बताए स्थान पर पहुंच कर जांच की तो एक युवक पुलिस को देखकर बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए झड़ीना नहर पटरी पर उसको घेर लिया। अपने आप को ​घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपी से यह किया बरामद (Hapur News Crime)

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी क्षेत्र अंतर्गत फैजान है। आरोपी के ​खिलाफ जनपद मेरठ में करीब 15 से अ​धिक मामले दर्ज है। आरोपी मेरठ के थाना सदर से गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा है। मेरठ पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचे के अलावा 40 हजार की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसने गढ़ नगर में एक रोडवेज बस में सवार होकर जा रहे यात्री की जेब से 87 हजार की नकदी उड़ाई थी। उनमे से 40 हजार रुपये बचे है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hapur news crime गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गैंगस्टर में वांछित के बीच हुई धांय धांय, आरोपी घायल Hapur news crime गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गैंगस्टर में वांछित के बीच हुई धांय धांय, आरोपी घायल Hapur news crime गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गैंगस्टर में वांछित के बीच हुई धांय धांय, आरोपी घायल Hapur news crime गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गैंगस्टर में वांछित के बीच हुई धांय धांय, आरोपी घायल Hapur news crime गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गैंगस्टर में वांछित के बीच हुई धांय धांय, आरोपी घायल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News