social media app : Facebook और TikTok नहीं रेस में, इन दोनों को पछाड़ ये सोशल मीडिया ऐप बना नंबर 1

Khabarwala 24 News New Delhi : social media app आखिर वो कौन सा ऐप है जिसने फेसबुक और टिकटॉक जैसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा यूज होने वाले ऐप्स को पछाड़ दिया है? बहुत से ऐसे देश हैं जहां TikTok बैन है, फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram को टिकटॉक के बैन का सबसे बड़ा फायदा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : social media app आखिर वो कौन सा ऐप है जिसने फेसबुक और टिकटॉक जैसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा यूज होने वाले ऐप्स को पछाड़ दिया है? बहुत से ऐसे देश हैं जहां TikTok बैन है, फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram को टिकटॉक के बैन का सबसे बड़ा फायदा हुआ है। सिर्फ एक यही कारण नहीं है और भी बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से पिछले साल ऐप डाउनलोड के मामले में इंस्टाग्राम ने टिकटॉक को भी पछाड़ दिया है। TikTok बेशक ऐप डाउनलोड्स के मामले में इंस्टाग्राम से पिछड़ गया लेकिन टाइम स्पेंट के मामले में अब भी टिकटॉक की बादशाहत बरकरार है। पिछले साल की चौथी तिमाही में यूजर्स ने टिकटॉक पर औसतन 95 मिनट बिताए, जबकि इंस्टाग्राम पर 62 मिनट, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर 30 मिनट और स्नैपचैट पर यूजर्स ने 19 मिनट बिताए हैं।

Tiktok के लिए कैसा रहा 2023? (social media app)

शॉर्ट वीडियो के लिए टिकटॉक काफी पॉपुलर है, लेकिन बावजूद इसके पिछले साल ऐप डाउनलोड्स के मामले में टिकटॉक ने 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस बढ़ोतरी के बाद पिछले साल टिकटॉक को 733 मिलियन (73.3 करोड़) यूजर्स ने डाउनलोड किया है। 2023 में इंस्टाग्राम के कुल ऐप डाउनलोड्स की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2022 की तुलना में पिछले साल इंस्टाग्राम ऐप को 768 मिलियन (76.8 करोड़) स्मार्टफोन यूजर्स ने डाउनलोड किया है।

- Advertisement -

नए यूजर्स को लुभाने में सफल (social media app)

इन आंकड़ों को देखने से एक बात तो साफ है कि Meta के फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म नए यूजर्स को टारगेट करने में सफल रहा है। याद दिला दें कि 2020 में इंस्टाग्राम में टिकटॉक को टक्कर देने वाला नया फीचर Reels को जोड़ा गया था। इस फीचर के जरिए इंस्टाग्राम यूजर्स शॉर्ट क्लिप बनाकर प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं और ये फीचर सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी के बीच काफी पॉपुलर है।

पहली बार हुआ कुछ ऐसा… (social media app)

बेशक 2020 से लेकर 2022 तक टिकटॉक हमेशा ही इंस्टाग्राम से आगे रहा है, लेकिन 2023 में इंस्टाग्राम ने टिकटॉक की बादशाहत को खत्म करते हुए सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि टिकटॉक किसी ऐप से डाउनलोड के मामले में पिछड़ गया है। सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम के मंथली एक्टिव यूजर्स 2023 की अंतिम तिमाही में 13 मिलियन की बढ़ोतरी के बाद 1.47 बिलियन तक पहुंच गए थे। वहीं, दूसरी तरफ अगर टिकटॉक की बात करें तो इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म का मंथली एक्टिव यूजर बेस पिछले साल के अंतिम तीन महीनों में 12 मिलियन की गिरावट के बाद 1.12 बिलियन तक पहुंच गया था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News