BYD Seal बड़ा खेला करने के मूड में, टेस्ला का सपना तोड़ने आ रही ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में दौडे़गी 570 किमी

Khabarwala 24 News New Delhi : BYD Seal टेस्ला भारत में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है, वहीं BYD भी बड़ा खेला करने के मूड में है। इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Tesla और BYD का तगड़ा कंपटीशन चलता है। 5 मार्च को इंडिया में BYD Seal लॉन्च होगी। ग्लोबल मार्केट में BYD सील […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : BYD Seal टेस्ला भारत में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है, वहीं BYD भी बड़ा खेला करने के मूड में है। इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Tesla और BYD का तगड़ा कंपटीशन चलता है। 5 मार्च को इंडिया में BYD Seal लॉन्च होगी। ग्लोबल मार्केट में BYD सील काफी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक सिडैन है। इसका मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 से होता है। एलन मस्क की कंपनी की कारों से पहले ही ये कार भारतीय सड़कों पर नजर आने लगेगी। BYD Seal भारत में बिकने वाली तीसरी कार बनेगी। कंपनी पहले से दो इलेक्ट्रिक कारें Atto 3 SUV और e6 MPV की बिक्री कर रही है। इंडियन मार्केट में सील को पूरी तरह इंपोर्ट करके लाया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था।

आइए स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स देखते हैं (BYD Seal)

BYD Seal : बैटरी और रेंज

BYD सील से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, नई इलेक्ट्रिक कार में 82.5 kWh बैटरी पैक की पावर मिलेगी। एक बार फुल चार्ज करने पर ये कार 570 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। इसकी परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉस मोटर रियर एक्सल पर रहेगी। BYD का दावा है कि महज 5.9 सेकेंड में ये कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

BYD Seal : चार्जिंग और परफॉर्मेंस

बीवाईडी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक सिडैन का वजन 2,055 किलोग्राम है। इस कार की बैटरी में कंपनी की ब्लेड टक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। सील को 150kW तक की चार्जिंग स्पीड पर चार्ज किया जा सकता है। मात्र 37 मिनट में ये कार 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। रेगुलर 11kW AC चार्जर से सील को फुल चार्ज करने में 8.6 घंटे लगेंगे। इसका डुअल मोटर AWD वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। फुल चार्ज में ये मॉडल 520 किलोमीटर की रेंज देगा।

BYD Seal : फीचर्स

सील के इंटीरियर में Ocean X कॉन्सेप्ट की झलक नजर आती है। इसमें कूप के जैसा ग्लास रूफ, फ्लश-फिटिंग डोर, चार बूमरैंग शेप LED DRLs, स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और फुल चौड़ी LED लाइट बार मिलेगी। BYD Seal में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को लगभग 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। BYD डीलरशिप पर अनऑफिशियल बुकिंग पहले से चालू है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News