Fake brand Clothes ब्रांडेड कंपनियों के लाखों के नकली कपड़े बरामद, मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Fake brand Clothes यूपी के जनपद हापुड़ में ब्रांडेड कंपनियों के नकली कपड़े बेचने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी तरह का एक मामला फिर से सामने आया है। एलेन सोली कंपनी के जांच अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने लाखों रुपये के नकली कपड़े बरामद […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Fake brand Clothes यूपी के जनपद हापुड़ में ब्रांडेड कंपनियों के नकली कपड़े बेचने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी तरह का एक मामला फिर से सामने आया है। एलेन सोली कंपनी के जांच अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने लाखों रुपये के नकली कपड़े बरामद किए हैं। इस मामले में नगर कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Fake brand Clothes )

कंपनी के अधिकारी अमनप्रीत ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि आॅनलाईन मार्केट सर्वे के दौरान एक पार्टी जिसका बी.के क्लाथिंग कोठीगेट है, जो इंस्टाग्राम के द्वारा उनकी क्लाईट कम्पनियों का डुप्लीकेट माल को असली बताकर पूरे देश में सप्लाई व बेच रहा है।

इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई और पुलिस टीम के साथ बुलंदशहर रोड स्टेट बैंक के पास पहुंचे। कंपनी के जांच अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी के पास से उनकी कंपनी के नकली कपड़े मिले। मौके से मुफ्ती ब्रांड की 101 नकली जींस व एलेन सोली ब्रांड की 96 नकली जैकेट मिली। माल का बिल व लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया । आरोपी ने टीम को बताया कि यह माल दिल्ली जाफराबाद में तैयार कराकर मार्केट में नकली जींस व जैकेट को असली बताकर सप्लाई करता है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Fake brand Clothes )

कंपनी के अदिकारी अमनप्रीत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जिसका रियाजपुरा कोठी अहाता कोठी गेट थाना हापुड निवासी अब्दुल कलाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले (Fake brand Clothes )

आपको बता दें कि हापुड़ में विभिन्न नामचीन कंपनी के सामान पहले भी पकड़े जा चुके हैं। पिछले कुछ माहों में नकली ब्रांडेड कपड़े, आटोमोबाइल के स्पेय पार्टस, जूते आदि सामान बरामद हो चुका है। उसके बाद भी यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Fake brand clothes ब्रांडेड कंपनियों के लाखों के नकली कपड़े बरामद, मुकदमा दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News