OnePlus Smartphone बेहद किफायती कीमत पर वनप्लस ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Khabarwala 24 News New Delhi : OnePlus Smartphone वनप्लस ने बजट रेंज में स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord N30 SE है, जिसे कंपनी ने बेहद किफायती कीमत पर लॉन्च किया है। आपको बता दें कि वनप्लस का यह फोन OnePlus Nord N20 SE का एक अपग्रेड वर्जन है। आइए हम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : OnePlus Smartphone वनप्लस ने बजट रेंज में स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord N30 SE है, जिसे कंपनी ने बेहद किफायती कीमत पर लॉन्च किया है। आपको बता दें कि वनप्लस का यह फोन OnePlus Nord N20 SE का एक अपग्रेड वर्जन है। आइए हम आपको वनप्लस के इस नए फोन के बारे में बताते हैं।

नए वनप्लस फोन के स्पेसिफिकेशन्स (OnePlus Smartphone)

डिस्प्ले : इस फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

प्रोसेसर : इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

सॉफ्टवेयर : फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम यानी ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है।

कैमरा : इस फोन के पिछले हिस्से में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के अगले हिस्से में 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कनेक्टिविटी : इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 5G, GPS, NFC, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-सी जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

नए फोन की कीमत (OnePlus Smartphone)

वनप्लस ने अपने इस फोन को सिर्फ एक वेरिएंट में ही पेश किया है, जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन को फिलहाल सिर्फ यूएई में लॉन्च किया गया है, जहां इसकी कीमत 13,600 रुपये है। इस फोन को यूएई की शॉपिंग वेबसाइट noon.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

दो रंगों में उपलब्ध (OnePlus Smartphone)

कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को दो रंग सैटिन ब्लैक और सयान स्पार्कल में लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने वनप्लस की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्टेड किया है, लेकिन भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News