किशोरी का अपहरण, एक आरोपी को हिरासत में लिया

खबरवाला न्यूज 24 पिलखुवा: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में रहने वाली किशोरी का किशोर सहित दो लोगों ने अपहरण कर लिया। किशोरी की मां ने अपहरण के बाद गलत कार्य होने की आशंका जताई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला न्यूज 24 पिलखुवा: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में रहने वाली किशोरी का किशोर सहित दो लोगों ने अपहरण कर लिया। किशोरी की मां ने अपहरण के बाद गलत कार्य होने की आशंका जताई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद को हिरासत में लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
किशोरी की मां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक फरवरी की शाम लगभग सात बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री दुकान से सामान लेने गई थी। लगभग एक घंटे तक वापस नहीं लौटने पर किशोरी की तलाश की गई। इस दौरान एक जानकार युवक किशोरी को लेकर घर पहुंचा। युवक ने बताया कि किशोरी रेलवे रोड पर घुमती मिली थी। पूछने पर किशोरी ने बताया कि उसे मोहल्ले के रहने वाले दो लोग बहला फुसलाकर ले गए थे। महिला का कहना है कि आरोपितों में एक किशोर और दूसरा शादी शुदा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने गलत कार्य होने की आशंका जताई है। इसके चलते किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होेंने बताया कि एक नामजद को हिरासत में लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
खबरवाला 24 न्यूज, पिलखुवा: कोतवाली क्षेत्र से गत 26 जनवरी से लापता किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गांव अतरौली कट से बरामद किया है। बरामदगी के बाद किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि थानांतर्गत एक माेहल्ले से विगत 26 जनवरी को एक किशोरी लापता हो गई थी। मामले में किशोरी के स्वजन ने एक युवक को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर किशोरी को गांव अतरौली कट से बरामद कर लिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। जिस युवक को नामजद कराया गया है। वह भी किशोर है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर उसी के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News