लखन हत्याकांड: दो कुख्यात आरोपियों पर लगी एनएसए

खबरWALA 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली क्षेत्र में कचहरी गेट के सामने गत 16 अगस्त को दिन-दहाड़े पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या में शामिल कुख्यात बदमाश सुनील चचुला और मंनीष चंदेला पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 धारा 3(2) (एनएसए) की कार्रवाई की है। हत्याकांड में शामिल अन्य हत्यारोपितों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरWALA 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली क्षेत्र में कचहरी गेट के सामने गत 16 अगस्त को दिन-दहाड़े पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या में शामिल कुख्यात बदमाश सुनील चचुला और मंनीष चंदेला पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 धारा 3(2) (एनएसए) की कार्रवाई की है। हत्याकांड में शामिल अन्य हत्यारोपितों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी तेजी से चल रही है।

क्या था मामला

16 अगस्त 2022 को कचहरी गेट के सामने दिन-दहाड़े पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। मृतक हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अनंगपुर का रहने वाला था। एक गोली हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को लगी थी। वारदात के दिन ही हत्याकांड में शामिल एक नामजद हत्यारोपित सुनील चचूला ने जिला गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। लखन हत्याकांड के मामले में पुलिस अब तक 15 हत्यारोपितों को जेल भेज चुकी है। जबकि, एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था जबकि उसका साथी एक लाख रुपये का इनामी अंकित को गिरफ्तार किया था।

सलाखों के पीछे जा चुके हैं 15 हत्यारोपित

– लखन हत्याकांड में लखन के भाई पवन ने हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र के गांव चचूला के रहने वाले सुनील, गांव अनंगपुर के रहने वाले पप्पन उर्फ संजय, वीरू, कुलदीप, सचिन उर्फ सच्चे, अमित उर्फ ऐम्मी, सुभाष, भोलू और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस हत्याकांड से जुड़े शार्प शूटर अंकित समेत 15 हत्यारोपितों को जेल भेज चुकी है।

एक लाख के इनामी शुभम की तलाश में जुटी पुलिस

– शूटआउट को अंजाम देने वाले शूटर जिला गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र के नंगला नैनसुख का रहने वाला मनोज भाटी रविवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था। हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के भैंसरावली का रहने वाला अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड में शामिल थाना सारन के नंगला का रहने वाला एक लाख के इमानी शुभम की तलाश में पुलिस टीमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापामार कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द फरार इस बदमाश को गिरफ्तार किया जाए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News