Hapur कन्या सुमंगला योजना” कार्यक्रम का किया आयोजन

Hapur Khabarwala 24 News Hapur:(साहिल अंसारी) आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” व अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत “कन्या सुमंगला योजना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “कन्या सुमंगला योजना” वस्तुतः बालिकाओं के हितों को देखकर बनायी गई है। बेटी के जन्म के साथ ही यह योजना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Khabarwala 24 News Hapur:(साहिल अंसारी) आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” व अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत “कन्या सुमंगला योजना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“कन्या सुमंगला योजना” वस्तुतः बालिकाओं के हितों को देखकर बनायी गई है। बेटी के जन्म के साथ ही यह योजना आरंभ हो जाती है तथा स्नातकोत्तर स्तर तक अध्ययन करने वाली छात्राओं को इसका संपूर्ण लाभ प्राप्त होता है। आर्थिक स्तर पर, नियमों को ध्यान में रखते हुए, इस योजना का लाभ छात्राएं ले सकती हैं। कार्यक्रम का आरंभ वाग् देवी की वंदना एवं अतिथि अभिनंदन तथा स्वागत- सत्कार के साथ हुआ। हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा अपने उद् बोधन से छात्राओं को लाभान्वित किया। अपर जिला न्यायाधीश छाया शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, उपचिकित्सा अधिकारी दिनेश खत्री, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार ‘सरोज’, बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर, प्रतिनिधि,जिला विद्यालय जया मिश्रा, वीना आर्य (महिला अध्यक्ष, आर्य समाज, हापुड़) उपस्थित रही।

Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन
जिला महिला कल्याण विभाग, के सौजन्य से महाविद्यालय की समस्त छात्राओं को बैज, टी-शर्ट एवं कैप प्रदान किया गया तथा विभिन्न विषयों में विशिष्ट योग्यता रखने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

इनको किया सम्मानित

पुरस्कृत होने वाली छात्राओं में सुहानी, काजल शर्मा, रियांशी, मुस्कान वर्मा और चंचल चड्ढ़ा नामित रहीं । संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रो. जया शर्मा एवं खेल विभाग की अध्यक्षा प्रो. सरोजिनी को “महिला योद्धा सम्मान” से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की समाप्ति पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं, कर्मचारी गण तथा समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन Hapur कन्या सुमंगला योजना" कार्यक्रम का किया आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News