Khabarwala24 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मुंबई दौरे से ठीक पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनके पास से पीएमओ (PMO) का फर्जी आईकार्ड और एक अवैध हथियार (बंदूक) बरामद किया गया है।
खुद को बताया PMO अधिकारी, साथ में तैनात था गनमैन
मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े गए मुख्य संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है, जो खार इलाके का निवासी है और ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़ा बिजनेस चलाता है।
रोहन पारेख ने कार्यक्रम स्थल पर एंट्री करते समय खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का वरिष्ठ अधिकारी बताया था। उसके साथ एक निजी बॉडीगार्ड भी मौजूद था, जिसके पास बंदूक थी। जब सुरक्षाकर्मियों को उस पर शक हुआ और दस्तावेजों की पड़ताल की गई, तो उसके पास मौजूद पीएमओ का पहचान पत्र पूरी तरह फर्जी पाया गया।
जियो वर्ल्ड सेंटर में होना था पीएम मोदी का कार्यक्रम
यह पूरी घटना बीकेसी के जियो वर्ल्ड सेंटर परिसर की है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन करने और एक बड़े सम्मेलन को संबोधित करने पहुँचने वाले थे।
हाई-प्रोफाइल वीआईपी मूवमेंट से ठीक पहले फर्जी पास और गनमैन के साथ संदिग्ध की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस के होश उड़ा दिए। सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
BKC थाने में केस दर्ज, मुंबई क्राइम ब्रांच में पूछताछ जारी
घटना की भनक लगते ही मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें एक्शन मोड में आ गईं। आरोपियों के खिलाफ बीकेसी थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज रखने और अवैध हथियार से जुड़ी सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के भीतर फर्जी पास और बंदूक के साथ घुसने के पीछे उनका असल मकसद क्या था। दोनों आरोपियों को जल्द ही मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










