Khabarwala24 Hapur News(अमजद खान): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हापुड़ जिले की होनहार छात्रा गज़ाला मलिक को पढ़ाई के लिए लैपटॉप भेंट किया है। पिता की गुहार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सपा प्रतिनिधिमंडल ने छात्रा के घर पहुँचकर यह मदद सौंपी।
पिता की गुहार पर सपा सुप्रीमो ने लिया तुरंत संज्ञान (Hapur News)
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव बक्सर के रहने वाले अनवर मलिक की बेटी गज़ाला मलिक यूपीएससी (UPSC) और बीएड (B.Ed) की तैयारी कर रही हैं। संसाधनों की कमी के चलते उनके पिता ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुँचकर लैपटॉप के लिए गुहार लगाई थी।
मामला पूर्व सीएम अखिलेश यादव के संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत पार्टी के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल को गज़ाला के घर लैपटॉप पहुंचाने के निर्देश दिए।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा लैपटॉप, परिजनों ने किया जोरदार स्वागत (Hapur News)
सपा जिलाध्यक्ष बबलू भाटी और राष्ट्रीय प्रवक्ता व भावी प्रत्याशी एडवोकेट सुधीर चौहान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल गांव बक्सर पहुँचा और गज़ाला को लैपटॉप सौंपा। लैपटॉप मिलते ही गज़ाला खुशी से झूम उठीं और अखिलेश यादव का धन्यवाद किया।
इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने सपा नेताओं का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मौके पर अख्तर मलिक, लियाकत मलिक, शकील सैफी, मास्टर मुस्ताक, फारुख मलिक और साजिद चौधरी समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










