Hapur News बदनौली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव में महिला समेत चार घायल, पुलिस बल तैनात

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मोदीनगर रोड स्थित ग्राम बदनौली में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस खूनी संघर्ष में एक महिला समेत तीन लोगों को गोली लगी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मोदीनगर रोड स्थित ग्राम बदनौली में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस खूनी संघर्ष में एक महिला समेत तीन लोगों को गोली लगी है, जबकि एक युवक धारदार हथियार और लाठी-डंडों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और गांव छावनी में तब्दील हो गया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है।

Hapur news-
Hapur news-

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बदनौली निवासी अंकित गांव के ही परवेज चौधरी के ठिकाने पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष का संदीप अपने करीब एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ वहां आ पहुंचा। हमलावरों ने वहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए माहौल बिगाड़ दिया। विवाद बढ़ते ही संदीप ने अंकित के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया और फिर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

फायरिंग से मची अफरा तफरी (Hapur News)

अंकित के साथ हो रही मारपीट को देखकर पास में ही मौजूद गांव के लड्डू और राजकुमार उसे बचाने के लिए दौड़े। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने पास मौजूद अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दीपक, मुनेश (महिला) और विजय गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

Hapur news--
Hapur news–

तीन घायलों को मेरठ किया गया रेफर (Hapur News)

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोली लगने से घायल दीपक, मुनेश और विजय की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि उनके पक्ष का भी एक युवक जिनेंद्र गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस दूसरे पक्ष के दावे की भी सत्यता जांच रही है।

अस्पताल से लेकर गांव तक पहुंचे प्रशासनिक अफसर (Hapur News)

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सबसे पहले एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर और सीओ सिटी अनीता चौहान जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों व उनके परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके तुरंत बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम कविता मीना, एडीएम संदीप कुमार और एसडीएम प्रेमपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ बदनौली गांव पहुंचे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए एडीजी भानू भास्कर ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित पक्ष के लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Hapur news----
Hapur news—-

आधे दर्जन हिरासत में, 5 पुलिस टीमें गठित (Hapur News)

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी भानू भास्कर ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने फिलहाल आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एडीजी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा था। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इस पूरे मामले की जांच एसपी देहात मेरठ को सौंपी गई है, जो 3 दिन के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News