Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News किडजी स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति भाव और सांस्कृतिक भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति सिंघल एवं उपप्रधानीचार्या अंशू धमीजा ने माँ सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा विद्यालय परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। परिसर को सुंदर फूलों, गुब्बारों, मटकियों और झूलों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिसने उपस्थित सभी लोगों को गोकुल और वृंदावन के दिव्य वातावरण का अहसास कराया।
राधा-कृष्ण और गोपियों के रूप में सजे नन्हे बाल-गोपाल (Hapur News)
जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के इस खास मौके पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और गोपियों की मनमोहक वेशभूषा में तैयार होकर पहुंचे। मयूर पंख लगा मुकुट, हाथों में बांसुरी, कान्हा की पीतांबरी और राधा रानी के सुंदर परिधानों में सजे नन्हे बच्चों की मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी वेशभूषा, मंचीय प्रस्तुति और अभिनय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन कर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागी बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
नृत्य, जयकारों और ‘बर्थडे सॉन्ग’ से गुंजायमान हुआ परिसर (Hapur News)
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “मटकी फोड़”, “वो कृष्णा है” और “यशोदा का नंदलाला” जैसे लोकप्रिय भक्ति गीतों पर सुंदर डांस परफॉर्मेंस दी। बच्चों की तालमेल से भरी नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सभी बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों ने एक साथ मिलकर बाल-गोपाल के जयकारे लगाए। जन्माष्टमी के इस खास मौके को और भी यादगार बनाते हुए बच्चों ने मिलकर भगवान कृष्ण के लिए बेहद उत्साह के साथ “बर्थडे सॉन्ग” गाया और कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाया।
सांस्कृतिक संस्कारों से परिचय और प्रधानाचार्या का संदेश (Hapur News)
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंघल ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय परंपराओं, पर्वों और नैतिक मूल्यों की जानकारी मिलती है। उपप्रधानाचार्या अंशू धमीजा ने भी बच्चों के उत्कृष्ट प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि नन्हे बच्चों का यह उत्साह और भक्ति भाव वाकई सराहनीय है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










