Hapur News सतीश हत्याकांड में DIG कलानिधि नैथानी का कड़ा रुख, राजपत्रित अधिकारी करेंगे लापरवाही की जांच

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में हुए बहुचर्चित सतीश हत्याकांड मामले में मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सख्त रुख अपनाया है। घटना की गंभीरता और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों को देखते हुए डीआईजी ने मामले का सीधा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में हुए बहुचर्चित सतीश हत्याकांड मामले में मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सख्त रुख अपनाया है। घटना की गंभीरता और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों को देखते हुए डीआईजी ने मामले का सीधा संज्ञान लिया है। उन्होंने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह को निर्देश जारी करते हुए पूरी घटना की प्रारंभिक और विभागीय जांच किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से कराने के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों और पुलिस की शिथिलता पर संज्ञान (Hapur News)

सतीश हत्याकांड के बाद से ही स्थानीय पुलिस की भूमिका और कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। सोशल मीडिया पर भी हाफिजपुर पुलिस की अक्रियाशीलता और लापरवाही से जुड़े कई गंभीर आरोप तेजी से वायरल हो रहे थे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इन सभी तथ्यों और आरोपों का गहराई से संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले की पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाएगी।

थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट सिपाहियों पर लटकी जांच की तलवार (Hapur News)

डीआईजी के आदेशानुसार, हाफिजपुर थाना प्रभारी अतुल चौहान, संबंधित चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी और बीट आरक्षी (सिपाही) की भूमिका की बारीकी से जांच की जाएगी। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अक्रियाशीलता, लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप हैं। राजपत्रित अधिकारी स्तर के पुलिस अधिकारी द्वारा इस बात की गहन पड़ताल की जाएगी कि घटना के पूर्व या बाद में स्थानीय पुलिस स्तर पर कहां और किस स्तर पर चूक हुई है।

एसपी को जांच के बाद  कार्रवाई के निर्देश (Hapur News)

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि किसी राजपत्रित अधिकारी से निष्पक्ष जांच पूरी कराने के बाद जो भी पुलिसकर्मी या अधिकारी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कठोर विभागीय व प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीआईजी के इस कड़े कदम से हाफिजपुर थाने समेत पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News