Hapur News किशोरी को नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक किशोरी के साथ नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित पक्ष द्वारा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक किशोरी के साथ नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित पक्ष द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद अंजाम दी है। फिलहाल, घटना में शामिल अन्य अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

नौकरी दिलाने के नाम पर होटल ले गए आरोपी (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले मोहसिन, दिलशाद और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर सिंभावली स्थित एक होटल में ले गए। होटल के कमरे में ले जाकर आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

धमकी देकर हुए थे फरार, परिजनों को दी जानकारी (Hapur News )

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर सीधे कोतवाली हापुड़ नगर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

दिल्ली रोड से गिरफ्तार हुए आरोपी (Hapur News )

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम आरोपियों की सुरागकशी में जुटी हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली रोड स्थित एटीएमएस (ATMS) कट के पास कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिंभावली मिल भोवापुर मस्ताननगर निवासी मोहसिन और दीनू उर्फ दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल तीसरे अज्ञात आरोपी की शिनाख्त कर उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News