Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश सिख मिशन, हापुड़ एव समूह नगर निवासी सिख संगत ने ग्रहमंत्री को संबोधित करते हुए ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। जिसमें जनपद रामपुर निवासी मनजोत सिंह छाबड़ा की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर निवासी मोहल्ला कस्बा असदुल्लाहपुर थाना मिलक, जिला – रामपुर का मूल निवासी मनजोत सिंह छाबड़ा पुत्र श्री हरजोत सिंह छाबड़ा जो की वासन्ती रीजेंसी कोटा राजस्थान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। मनजोत सिंह बहुत ही होनहार प्रतिभा संपन्न एवं विश्लेषण बुद्धि का छात्र था, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर से डॉक्टर बनने का सपना लेकर राजस्थान गया था। जिसका सपना पूरा होने से पहले कोचिंग संस्थान व हॉस्टल संचालक के बुरे प्रबन्ध ने उसके सपनों को दफना दिया । यह छात्र औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर। विकास नगर कोटा, राजस्थान की एल.एन. कोचिंग से मेडिकल की तैयारी कर रहा था।

ज्ञापन में बताया गया कि तीन अगस्त को हरजोत सिंह को सूचना दी गई कि आपके पुत्र मनजोत सिंह छाबड़ा ने आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर मनजोत सिंह वासंती रीजेंसी कोटा राजस्थान पहुंचे और शव का अवलोकन किया जिसमें बच्चे के दोनों हाथ कुछ रिश्तेदार पीछे बंधे हुए थे और मुंह पर पॉलिथीन बंधी हुई थी, जिससे स्पष्ट है कि हाथ बंधे होने से आत्महत्या नहीं हो सकती जबकि होटल मालिक द्वारा घटना को धारा 174 में दर्ज कराकर आत्महत्या दशनि की कोशिश की गई। किंतु वहां के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस प्रशासन पुलिस अधीक्षक कोटा से अनुरोध कर धारा 302 व 120बी में अपराध दर्ज करवाया। जिसमे कोचिंग संस्थान व हॉस्टल मलिक के प्रभाव से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि कोटा में प्राय इस तरह की सूचना दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहा है कि बच्चे ने आत्महत्या कर ली जबकि प्रकरण हत्या का प्रतीत होता है । इस तरह की अमानवीय घटनाएं न हो इसके लिए घटना की उच्च स्तरीय जांच करना नितान्त आवश्यक है। जिससे भविष्य में किसी होनहार बच्चे के साथ इस तरह की घटना घटित ना हो सके। उन्होंने अनुरोध किया कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच एजेंसी एस.आई.टी अथवा सीबीआई से करवाने की कृपा करें।

यह रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी ब्रजपाल सिंह, खेम सिंह सहारा, सरदार बूटा सिंह, मनजीत सिंह, समरजीत सिंह, जसवीर सिद्दू, बिल्ला आदि मौजूद थे।



