Hapur News इन्द्रप्रस्थ इन्स्टीट्यूट में बी.ए. के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बने निशान्त

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ अंतर्गत जरौठी रोड स्थित ‘इन्द्रप्रस्थ इन्स्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एण्ड मैनेजमेन्ट’ के प्रांगण में बी.ए. पाठ्यक्रम (सत्र पूरा कर चुके) छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य एवं गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, विशिष्ट […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ अंतर्गत जरौठी रोड स्थित ‘इन्द्रप्रस्थ इन्स्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एण्ड मैनेजमेन्ट’ के प्रांगण में बी.ए. पाठ्यक्रम (सत्र पूरा कर चुके) छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य एवं गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, विशिष्ट अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित करके किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में समां बांध दिया।

कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र: विधायक विजयपाल आढ़ती (Hapur News)

विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचानें, जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा, “आज देश में बड़ा बदलाव आया है। अब केवल साधन संपन्न ही नहीं, बल्कि बेहद गरीब परिवारों के बच्चे भी अपनी योग्यता और लगन के बल पर चिकित्सा, प्रशासनिक सेवाओं और अन्य उच्च पदों पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।”

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. पायल गुप्ता ने छात्रों को सफलता के तीन प्रमुख सूत्र अनुशासन, कठिन परिश्रम और समय पालन बताए। उन्होंने सलाह दी कि विद्यार्थी अपने अध्ययन स्थल पर सकारात्मक विचार, प्रेरणादायक वाक्य और महापुरुषों की सूक्तियां लगाएं, जिससे हमेशा ऊर्जा बनी रहे।

संस्थान प्रबंधन ने जताया आभार, दिए सफलता के टिप्स (Hapur News)

प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ. विकास अग्रवाल ने विधायक विजयपाल आढ़ती का संस्थान तक आने वाली जरौठी रोड के नवनिर्माण के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि विदाई किसी संबंध का अंत नहीं बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। वहीं, प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि विदाई समारोह शिक्षक और शिष्य के बीच के अपनत्व और आत्मीयता का प्रतीक है। यह बीते समय की अनमोल यादों और सीखों को सम्मान देने का अवसर है।

पदाधिकारी दीपक बाबू ने छात्रों से अनुशासन, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक प्रो. जगबीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का जरिया नहीं, बल्कि बेहतर चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। कार्यकारी प्राचार्या डॉ. भारती गुप्ता और विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश भास्कर ने भी विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, निरंतर प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापिका दिव्या सिद्धू ने ‘नारी शक्ति’ विषय पर एक ओजस्वी काव्य पाठ किया।

विभिन्न शीर्षकों और शैक्षणिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान (Hapur News)

विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन और व्यक्तित्व के आधार पर विभिन्न टाइटल्स प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया:

  • स्टूडेंट ऑफ द ईयर: निशान्त
  • मिस्टर फेयरवेल: गंगा कटारिया
  • मिस फेयरवेल: सलोनी वर्मा
  • मिस्टर हैंडसम: विपिन
  • मिस प्रीटी: शिवानी
  • मिस्टर पर्सनेलिटी: विनायक
  • मिस पर्सनेलिटी: यशिका

इसके साथ ही शैक्षणिक (एकेडमिक) उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यशिका गौतम को प्रथम, पिंकी रानी को द्वितीय तथा संजना को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी विजेता विद्यार्थियों को पटका पहनाकर, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम में सलोनी, विपिन, राघव, निशान्त, शिवानी, अंशिका, तनु और संजना सहित कई विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, गायन, वादन, मिमिक्री और कॉमेडी जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अनुज शर्मा, मयंक त्यागी, दिव्या, डॉ. मंजू सिंह, लोकेश कुमार, मोहित यादव, पिंकी सिंह, संदीप वर्मा, मंगलसैन, अक्षित, दीपक त्यागी, प्रदीप, विक्रम, संजय शर्मा, मोनिका, रश्मि, अंजू, निधि सिंह तथा शिवम अधाना ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट जलपान के साथ हुआ।

 

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News