Khabarwala24 Hapur News: लायंस क्लब हापुड़ ने अपने स्थायी सेवा प्रोजेक्ट ‘Children Eye Vision’ के तहत लायनिस्टिक सत्र 2026–27 का पहला निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं दृष्टि परामर्श शिविर राधापुरी स्थित डॉ. मयंक पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस शिविर के दौरान कुल 365 बच्चों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 42 बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया। इन सभी बच्चों को आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई।
बच्चों की दृष्टि सुरक्षा के लिए क्लब की पहल (Hapur News)
शिविर के चेयरमैन लायन सचिन सिंघल ने कहा कि बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और उचित सलाह उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
लायंस क्लब हापुड़ का उद्देश्य जिले के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में ऐसे निःशुल्क शिविर लगाना है ताकि जांच के अभाव में कोई भी बच्चा दृष्टि दोष का शिकार न बने। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधनों से अपने परिसरों में शिविर आयोजित कराने के लिए क्लब की PST टीम, प्रोजेक्ट चेयरमैन और को-चेयरमैन से संपर्क करने की अपील की।

आयोजन में प्रमुख सदस्यों का योगदान (Hapur News)
इस सेवा शिविर के सफल आयोजन में को-चेयरमैन लायन प्रणव आर्या का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का आयोजन लायन श्री अनिल अग्रवाल के सौजन्य से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन राजीव सिंघल, सचिव लायन गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन आदित्य, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन डॉ. डी.के. वशिष्ठ, लायन अखिलेश गर्ग, लायन शरद गर्ग और लायन रमन गर्ग उपस्थित रहे। लायंस क्लब हापुड़ ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे समाजसेवी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


