Hapur News एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हापुड़ डिवीजन के अतराड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव अजराड़ा में कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन की मेरठ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हापुड़ डिवीजन के अतराड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव अजराड़ा में कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन की मेरठ टीम ने जाल बिछाकर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता (जेई) सुधीर और संविदा लाइनमैन तारा को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण कराकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, अजराड़ा गांव के निवासी युनूस ने गांव में ही सरताज और समीर के नाम से दो-दो किलोवाट के दो कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद भी अवर अभियंता सुधीर ने नियमों का हवाला देकर उसे निरस्त कर दिया। इसके बाद पीड़ित युनूस काफी दिनों तक बिजलीघर के चक्कर काटता रहा और उसे लगातार परेशान किया जाता रहा। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी जब पीड़ित को कोई राहत नहीं मिली, तो उसने परेशान होकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) से संपर्क कर लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

टीम ने जाल बिछाया (Hapur News)

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम एक्टिव हुई। टीम के निर्देश पर युनूस ने अवर अभियंता सुधीर को फोन किया, जिसमें जेई ने काम करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की। हालांकि, काफी मान-मनौव्वल के बाद सौदा 12 हजार रुपये में तय हो गया और सोमवार को पैसे देना तय हुआ। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी मयंक अरोड़ा के नेतृत्व में ट्रैप टीम प्रभारी राहुल देव तोमर, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह और किशनपाल सिंह समेत 17 सदस्यीय टीम ने सुबह से ही अतराड़ा और ट्याला स्टैंड के आसपास मोर्चा संभाल लिया था।

टीम ने दबोचा (Hapur News)

अवर अभियंता सुधीर ने पीड़ित युनूस को रिश्वत की रकम के साथ ट्याला स्टैंड पर बुलाया था। जैसे ही युनूस वहां पहुंचा, आरोपी जेई ने खुद पैसे न लेकर संविदा पर तैनात लाइनमैन तारा को पैसे कलेक्ट करने के लिए भेज दिया। लाइनमैन तारा ने युनूस से 12 हजार रुपये लिए और जैसे ही वह रकम लेकर जेई सुधीर के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठी एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। टीम तुरंत दोनों आरोपियों को पकड़कर हापुड़ देहात थाने ले आई, जहां उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News