Hapur News दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, अमरोहा के दो लोगों की मौत, एक घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर फ्लाई ओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। अमरोहा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर फ्लाई ओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। अमरोहा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और सड़क पर ही पलट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur News)

हादसा होते ही मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 

हादसे में हताहत हुए लोग: (Hapur News)

  • आरिफ (निवासी अमरोहा): हादसे के तुरंत बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया।
  • कामिल (निवासी मुबारक नागली, अमरोहा): अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
  • मेहराज (निवासी पतई, थाना डिडौली): मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात व्यवस्था को दोबारा सुचारू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News