Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स के सेंट्रल स्क्वायड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा संकल्प लिया है। संगठन ने ‘मिशन हरित सेना’ अभियान के तहत एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की (Hapur News)
शुक्रवार को जरोठी रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य (Hapur News)
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी रितेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) से शुरू होकर 26 जुलाई 2026 (कारगिल विजय दिवस) तक चलेगा। इस दौरान संगठन के हरित योद्धा कुल एक लाख पौधे लगाएंगे।
पुरस्कार की भी घोषणा की (Hapur News)
संगठन ने अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कैडेट्स और एक्स-कैडेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा भी की है:
- परम हरित सम्मान: 50 या अधिक पौधे लगाने वाले को ₹10,000 नकद, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, बीओसी टी-शर्ट एवं कैप।
- हरित वीर सम्मान: 31 से 50 पौधे लगाने वाले को ₹5,100, मेडल, प्रमाण पत्र, टी-शर्ट एवं कैप।
- हरित योद्धा सम्मान: 21 से 30 पौधे लगाने वाले को ₹3,100, मेडल, प्रमाण पत्र, टी-शर्ट एवं कैप।
- हरित प्रहरी सम्मान: 11 से 20 पौधे लगाने वाले को ₹2,100, मेडल, प्रमाण पत्र, टी-शर्ट एवं कैप।
- 10 पौधे लगाने वाले कैडेट्स को युवा हरित प्रेरक एवं महिला हरित शक्ति सम्मान के अंतर्गत ₹500 व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
पौधा रोपण करने की अपील (Hapur News)
अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाना और युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना है। संगठन का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण छोड़ सकते हैं।केंद्रीय चीफ हिमांशु कुमार ने सभी एक्स-कैडेट्स, कैडेट्स और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इस हरित अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
कार्यक्रम में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी रितेश कुमार, केंद्रीय चीफ हिमांशु कुमार, केंद्रीय जनरल ऑफिसर गजेंद्र सिंह, केंद्रीय फाइनेंस चीफ भूषण सैनी, आकाश कुमार, गौतम कुमार, कैडेट दिव्यांश, कैडेट राहुल, कैडेट सुधीर, मास्टर अजय कुमार तथा कॉलोनी के स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


