Hapur News सीएचसी में मां-बेटी और टीकाकरण प्रशिक्षुओं के बीच मारपीट, चले जूते और थप्प़ड़, जमकर हुआ हंगामा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को एक तीखी घटना सामने आई। आयुष्मान कार्ड बनवाने आई मां-बेटी और टीकाकरण प्रशिक्षु स्टाफ के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। एक प्रशिक्षु को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा गया, जबकि अन्य स्टाफ सदस्यों को जान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को एक तीखी घटना सामने आई। आयुष्मान कार्ड बनवाने आई मां-बेटी और टीकाकरण प्रशिक्षु स्टाफ के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। एक प्रशिक्षु को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा गया, जबकि अन्य स्टाफ सदस्यों को जान बचाकर भागना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि छावनी इलाके की एक महिला अपनी बेटी और बहन के साथ सीएचसी आई थीं। महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाना था और बहन को दवा लेनी थी। बहन के इलाज के इंतजार में महिला अपनी बेटी के साथ बाहर खड़ी हो गई। इसी दौरान टीकाकरण कर रही दो प्रशिक्षाएं बाहर आईं और बेटी को देखकर हंसने लगीं। महिला और बेटी ने इसे अपनी बेइज्जती समझा और हंगामा शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

प्रशिक्षुओं पर लगाया हंसकर कमेंट करने का आरोप (Hapur News)

आरोप है कि नाराज मां-बेटी ने प्रशिक्षुओं पर हमला बोल दिया। एक प्रशिक्षु को चप्पल से पीटा गया और थप्पड़ मारे गए। अन्य स्टाफ सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मां-बेटी माफी मंगवाने पर अड़ी रहीं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी और अधीक्षक के कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया। फुटेज में प्रशिक्षाएं हंसती नजर आ रही हैं, लेकिन कोई टिप्पणी या कमेंटबाजी नहीं दिख रही है।

इसके बावजूद महिला पक्ष का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी एक रेस्तरां में इन दोनों प्रशिक्षुओं ने उन पर हंसकर कमेंट किए थे।प्रशिक्षु ने मारपीट के मामले में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मां-बेटी भी अपने पक्ष में कार्रवाई चाहती हैं।

क्या कहते हैं सीएचसी अधीक्षक (Hapur News)

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम ने बताया, “यह मुख्य रूप से गलतफहमी की वजह से बढ़ा विवाद है। फुटेज में प्रशिक्षाएं हंस जरूर रही थीं, लेकिन किसी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी नहीं की गई। फिर भी मारपीट करना पूरी तरह गलत है। दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News