Hapur News पिलखुवा-फगौता मार्ग पर सड़क दुर्घटना, अधिवक्ता के मुंशी की मौत

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पिलखुवा-फगौता मार्ग पर बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता के मुंशी अशोक कुमार सिसोदिया की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पिलखुवा-फगौता मार्ग पर बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता के मुंशी अशोक कुमार सिसोदिया की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, ग्राम फगौता निवासी अशोक कुमार सिसोदिया हापुड़ कचहरी में अधिवक्ता अमित पायल के चैंबर पर मुंशी के पद पर कार्यरत थे। वे लंबे समय से वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे। बुधवार रात को कार्य समाप्त कर वह अपने गांव फगौता लौट रहे थे। इसी दौरान पिलखुवा-फगौता मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)

मृतक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव फगौता में शोक की लहर दौड़ गई। अशोक कुमार सिसोदिया अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। परिवार अब गहरे संकट में है।

अधिवक्ताओं में भी शोक (Hapur News)

अशोक कुमार सिसोदिया की मौत की खबर हापुड़ कचहरी में पहुंचते ही अधिवक्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने उन्हें एक ईमानदार और मेहनती कर्मचारी के रूप में याद किया। अधिवक्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News