Hapur News शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, पहले से शादीशुदा है आरोपी युवक, 4 पर मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां जगवती की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकुल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां जगवती की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकुल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। 6 मई की सुबह करीब 2 बजे बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव किरावली निवासी मुकुल ने शादी का लालच देकर पुत्री को घर से अपहरण कर लिया। मुकुल रिश्तेदारी के नाते पीड़िता के घर आता-जाता था और इसी बहाने उसने युवती को अपने जाल में फंसाया।

पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी (Hapur News)

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुकुल के साथ गांव किरावली के ही अफसर, लविश और राज ने भी पूरे मामले में सहयोग किया। जब परिवार वाले युवती की जानकारी लेने पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी मुकुल की 12 मार्च 2026 को पहले ही शादी हो चुकी है। इसके बावजूद उसने पुत्री को शादी का झांसा दिया।परिवार ने बताया कि पुत्री के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया है। परिजनों को आशंका है कि आरोपियों द्वारा युवती के साथ कोई अनहोनी घटना भी हो सकती है।

उन्होंने पुलिस से पुत्री की जल्द सकुशल बरामदगी और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, धमकी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम युवती की तलाश में लगी हुई है। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, पहले से शादीशुदा है आरोपी युवक, 4 पर मुकदमा दर्ज Hapur news शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, पहले से शादीशुदा है आरोपी युवक, 4 पर मुकदमा दर्ज Hapur news शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, पहले से शादीशुदा है आरोपी युवक, 4 पर मुकदमा दर्ज Hapur news शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, पहले से शादीशुदा है आरोपी युवक, 4 पर मुकदमा दर्ज Hapur news शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, पहले से शादीशुदा है आरोपी युवक, 4 पर मुकदमा दर्ज

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News