Hapur News स्वीमिंग पूल बना मौत का कारण, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था नहीं, मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक स्वीमिंग पूल में दोस्तों और बच्चों के साथ नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो जाने का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। मृतक के भाई ने स्वीमिंग पूल संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक स्वीमिंग पूल में दोस्तों और बच्चों के साथ नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो जाने का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। मृतक के भाई ने स्वीमिंग पूल संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला साकेत निवासी आशीष सिंघल ड्राई फ्रूट और मसालों का कारोबार करते थे। रविवार को वह अपने दो दोस्तों पुनीत और ललित के साथ अपने पुत्र और पुत्री को लेकर कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में गांव बदनौली और सरावा के बीच स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि बच्चे पास में बने छोटे पूल में नहा रहे थे, जबकि आशीष अपने दोस्तों के साथ गहरे पानी वाले पूल में थे। इसी दौरान अचानक आशीष गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

पुलिस ने जांच की थी शुरू (Hapur News)

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर आनन-फानन में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

मृतक के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा (Hapur News)

अब इस मामले में मृतक के भाई नितिन जिंदल ने कोतवाली हापुड़ में तहरीर देकर स्वीमिंग पूल संचालक अंकुर त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 26 अप्रैल को आशीष अपने बच्चों और दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे। वहां नहाने के दौरान तैरने के लिए ट्यूब और अन्य सुरक्षा उपकरण मांगे गए, लेकिन पूल कर्मचारियों ने उपकरण उपलब्ध कराने से मना कर दिया।

स्वीमिंग पूल संचालक पर लगाया आरोपी (Hapur News)

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्वीमिंग पूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। न तो वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे और न ही कोई लाइफगार्ड या सुरक्षा कर्मी मौजूद था। इतना ही नहीं, घटना के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने की भी उचित व्यवस्था नहीं की गई। मृतक के भाई का कहना है कि यदि समय रहते उपचार मिल जाता तो आशीष की जान बचाई जा सकती थी।परिजनों ने स्वीमिंग पूल संचालक की लापरवाही को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद क्षेत्र में स्वीमिंग पूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news स्वीमिंग पूल बना मौत का कारण, cctv और सुरक्षा व्यवस्था नहीं, मुकदमा दर्ज Hapur news स्वीमिंग पूल बना मौत का कारण, cctv और सुरक्षा व्यवस्था नहीं, मुकदमा दर्ज Hapur news स्वीमिंग पूल बना मौत का कारण, cctv और सुरक्षा व्यवस्था नहीं, मुकदमा दर्ज Hapur news स्वीमिंग पूल बना मौत का कारण, cctv और सुरक्षा व्यवस्था नहीं, मुकदमा दर्ज Hapur news स्वीमिंग पूल बना मौत का कारण, cctv और सुरक्षा व्यवस्था नहीं, मुकदमा दर्ज

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News