Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले में साइबर ठगों का जाल लगातार फैल रहा है। अब कोतवाली क्षेत्र के हर्ष विहार, चमरी रोड निवासी दुकानदार सुशील कुमार से यूपीआई साउंडबॉक्स ठीक कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़ित सुशील कुमार ने साइबर थाना में दी गई तहरीर में बताया कि 15 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को यूपीआई साउंडबॉक्स सर्विस टेक्नीशियन बताया और कहा कि उनका साउंडबॉक्स खराब चल रहा है, उसे ठीक करने में मदद करेगा।
एेसे दिया वारदात को अंजाम (Hapur News)
आरोपी ने साउंडबॉक्स चेक करने के बहाने पीड़ित से यूपीआई ऐप खोलने को कहा और एक-एक रुपये के तीन छोटे ट्रांजेक्शन करने को कहा। जब ये ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुए, तो आरोपी ने चालाकी से पीड़ित के मोबाइल फोन के साथ छेड़छाड़ कर दी। कुछ ही देर में आरोपी ने दो बार में 50-50 हजार रुपये यानी कुल एक लाख रुपये पीड़ित के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।जब सुशील कुमार ने बाद में अपने बैंक खाते की जांच की तो उन्हें 1 लाख रुपये गायब होने का पता चला। तभी उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur News)
पीड़ित ने तुरंत साइबर थाना हापुड़ में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर अपराध की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक खातों, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



