Hapur News अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गढ़ रोड पर मोहल्ला अनुज विहार के सामने स्थित एक मारुति शोरूम के पास हुआ, जहां अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गढ़ रोड पर मोहल्ला अनुज विहार के सामने स्थित एक मारुति शोरूम के पास हुआ, जहां अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा नवीन मंडी की ओर से आ रहा था और उसमें कुछ लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन अनुज विहार के पास पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति ई-रिक्शा के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिंभावली के सिखैड़ा गांव निवासी है मृतक (Hapur News)

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हापुड़ देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की पहचान सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकैड़ा निवासी संदीप गर्ग (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Hapur News)

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत Hapur news अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत Hapur news अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत Hapur news अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत Hapur news अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News