Hapur News व्यापारियों ने किया प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध, सीएम को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपकर पुराने मीटर दोबारा लगाने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग उठाई है।

व्यापारियों ने समस्याओं को उठाया (Hapur News)

ज्ञापन में मंडल के जिलाध्यक्ष विजेंद्र पंसारी और जिला वरिष्ठ महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया कि हापुड़ में तेजी से स्मार्ट (प्रीपेड) मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इनकी प्रक्रिया में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी मिल रही हैं।

Hapur news-
Hapur news-

बिल जमा करने के बाद भी बहाल नहीं होती बिजली (Hapur News)

व्यापारियों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि बिल जमा करने के बावजूद कई बार 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो रही। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में महिलाएं, छोटे बच्चे और पढ़ाई कर रहे छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

पुराने मीटर लगवाएं जाएं (Hapur News)

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि जनहित को देखते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस दौरान जिलाध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, अमन गुप्ता, विजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम, सौरभ गोयल, सौरभ अग्रवाल, गोविंद, योगेंद्र अग्रवाल (मोनू) समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन भी किया जा सकता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news व्यापारियों ने किया प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध, सीएम को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा Hapur news व्यापारियों ने किया प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध, सीएम को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा Hapur news व्यापारियों ने किया प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध, सीएम को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा Hapur news व्यापारियों ने किया प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध, सीएम को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा Hapur news व्यापारियों ने किया प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध, सीएम को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News