Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News Hapur News थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव कुराना में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। बिना किसी अनुमति के 12 हरे-भरे आम के पेड़ों का अवैध कटान कर दिया गया। वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार और खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
वन दरोगा सोनू कुमार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 12 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव कुराना में रात के समय आम के हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही वन दरोगा सोनू कुमार अपने सहयोगी वन दरोगा अनुज के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जांच करने पर 12 आम के पेड़ों के ताजा कटान के साफ सबूत मिले। घटनास्थल पर पेड़ों की जड़ें, टहनियां, हरी पत्तियां और लकड़ी का बुरादा बिखरा पड़ा था।
आरोपियों से नहीं हो पाया संपर्क (Hapur News)
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि ये पेड़ गांव कुराना निवासी आमिर के खेत में लगे हुए थे। आरोप है कि ठेकेदार इकबाल (निवासी ग्रीन गार्डन, बुलंदशहर रोड, हापुड़) ने रात के अंधेरे में मजदूरों के जरिए इन पेड़ों को कटवाया और कटी हुई लकड़ी को मौके से हटा लिया। वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ठेकेदार इकबाल का फोन स्विच ऑफ मिला।
वन विभाग का आरोप है कि ठेकेदार इकबाल और खेत मालिक आमिर ने मिलीभगत कर बिना वन विभाग की अनुमति के हरे आम के पेड़ काटे। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है और स्थानीय जैव विविधता प्रभावित हुई है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू (Hapur News)
थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वन विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर ठेकेदार इकबाल और खेत मालिक आमिर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम तथा संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



