Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक और चोरी की घटना सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुचेसर रोड चौपला स्थित गंगानगर कालोनी में बाइक सवार दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक बुग्गी चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
गंगानगर कालोनी निवासी बुद्धप्रकाश शर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल की देर रात उनके घर के बाहर खड़ी बुग्गी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। सुबह जब वह उठे तो बुग्गी गायब देखकर हैरान रह गए। आसपास काफी तलाश करने के बाद जब बुग्गी नहीं मिली, तब उन्होंने पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।
सीसीटीवी में कैद हुई बुग्गी चोरी की घटना, वीडियो वायरल#hapur #hapurcity #hapurnews #hapurpolice #upnews @Uppolice @hapurpolice @myogiadityanath pic.twitter.com/pLG6ojCvyk
— khabarwala24 (@khabarwala24) April 16, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो (Hapur News)
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक रात के अंधेरे में आते हैं। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहता है, जबकि दूसरा युवक उतरकर घर के बाहर खड़ी बुग्गी को लेकर फरार हो जाता है। पूरी घटना मात्र कुछ ही सेकंड में हो गई।यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)
पीड़ित बुद्धप्रकाश शर्मा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को महत्वपूर्ण सबूत मानते हुए पुलिस दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर बुग्गी बरामद कर ली जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



