Hapur News बंदरों ने महिला को काटा, भाजपा नेता प्रवीण सेठी ने दी धरना की चेतावनी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोगों पर बंदरों के झुंड हमला कर रहे हैं और उन्हें जख्मी कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहा है। क्या है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोगों पर बंदरों के झुंड हमला कर रहे हैं और उन्हें जख्मी कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहा है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

बुधवार को मोहल्ला लक्ष्मणपुरा की लक्ष्मण गली कोठी गेट में एक और डरावनी घटना सामने आई। मोहल्ला निवासी हिमाद्री रोहिल्ला अपने घर के गेट पर खड़ी थीं। तभी अचानक बंदरों का एक बड़ा झुंड उनके घर के गेट पर पहुंचा और उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने महिला को काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

- Advertisement -

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटना (Hapur News)

घटना के समय शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह बंदरों को खदेड़ा। घायल महिला को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे हमले की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।

धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी (Hapur News)

इससे पहले भी इसी मोहल्ले में भाजपा नेता प्रवीण सेठी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। प्रवीण सेठी ने नगर पालिका से तत्काल बंदरों को पकड़ने या उन्हें शहर से बाहर ले जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मोहल्ले के लोग धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक (Hapur News)

लक्ष्मणपुरा समेत शहर के कई मोहल्लों में बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस समस्या से ज्यादा प्रभावित हैं। बंदर छतों पर घुसकर सामान फेंकते हैं, खाने-पीने की चीजें बिगाड़ते हैं और अचानक हमला कर घायल कर देते हैं।

- Advertisement -

बंदरों को पकड़वाने (Hapur News)

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से बंदरों को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।इस घटना ने एक बार फिर हापुड़ शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका और जिला प्रशासन तुरंत बंदरों को पकड़ने, उन्हें बंद करने या किसी वन क्षेत्र में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू करे, ताकि आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news बंदरों ने महिला को काटा, भाजपा नेता प्रवीण सेठी ने दी धरना की चेतावनी Hapur news बंदरों ने महिला को काटा, भाजपा नेता प्रवीण सेठी ने दी धरना की चेतावनी Hapur news बंदरों ने महिला को काटा, भाजपा नेता प्रवीण सेठी ने दी धरना की चेतावनी Hapur news बंदरों ने महिला को काटा, भाजपा नेता प्रवीण सेठी ने दी धरना की चेतावनी Hapur news बंदरों ने महिला को काटा, भाजपा नेता प्रवीण सेठी ने दी धरना की चेतावनी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News