Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पिलखुवा के रहने वाले निपुण सिंघल ने SSC CGL परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 37 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है।
मेहनत और लगन से हासिल की सफलतता (Hapur News)
विनय सिंघल के पुत्र निपुण सिंघलने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि के चलते उनका चयन रेलवे मंत्रालय में हुआ है, जो एक प्रतिष्ठित सरकारी पद माना जाता है।SSC CGL (Combined Graduate Level) परीक्षा देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। ऐसे में ऑल इंडिया रैंक 37 प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
निपुण की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा (Hapur News)
निपुण की सफलता ने अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि सही रणनीति, अनुशासन और धैर्य के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
परिजन ने दी बधाई (Hapur News)
परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने निपुण को इस सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस तरह की उपलब्धियां युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



