Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली की मढैय्या में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 10 वर्षीय मासूम बालक बंटी की बाथरूम में नहाते समय पानी की रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
मृतक बंटी ग्राम बदनौली मढैय्या निवासी राजकिशोर का पुत्र था। राजकिशोर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बंटी गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। मौसम में ठंडक बढ़ने के कारण घर के बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई गई थी।
करंट लगने से झुलसा बच्चा (Hapur News)
परिवार के अनुसार, बुधवार को बंटी नहाने के लिए बाथरूम में गया। कुछ देर तक वह नीचे नहीं उतरा तो माता-पिता को चिंता हुई। जब वे ऊपर बाथरूम में पहुंचे तो देखा कि बंटी का सिर पानी की बाल्टी में गिरा हुआ है और वह बेहोश पड़ा है। तुरंत उसे बाल्टी से निकाला गया। बालक झुलस चुका था और करंट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर थी।
चिकित्सक ने मृत घोषित किया (Hapur News)
परिजन आनन-फानन में उसे गांव के एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने तुरंत हापुड़ के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से बालक के शरीर पर झुलस के निशान साफ दिख रहे थे।
परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)
पिता राजकिशोर ने बताया कि परिवार गरीब है और मकान के ऊपर बाथरूम-शौचालय बनवाया था। ठंड के कारण पानी गर्म करने की रॉड का इस्तेमाल किया जा रहा था। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। मां रो-रोकर बेटे को पुकार रही हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



