अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो चोरी का वारदातों का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल टावरों और घरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 15 लाख रुपये का सामान, बाइक व चाकू बरामद किए हैं। अपर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो चोरी का वारदातों का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल टावरों और घरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 15 लाख रुपये का सामान, बाइक व चाकू बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी टीम के सदस्यों ने नया बाईपास रसूलपुर अंडर पास के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी स्टेशन के पास नाले के बराबर में थाना सदर जनपद शाहजहांपुर निवासी सचिन, ग्राम रजावल थाना गोंडा जनपद अलीगढ़ हाल पता सेक्टर 63 छिजारसी थाना 71 नोएडा निवासी रमेश, ग्राम मन्नापुर थाना मन्नापुर जनपद शाहजहांपुर हाल पता गली नंबर चार छिरासी थाना सेक्टर 71 गौतमबुद्धनगर और ग्राम रोहटा मेरठ निवासी गुलजार हैं।

आरोपियों से यह हुआ बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब चोरी का करीब 15 लाख रुपये का सामान(पांच बैटरा, पांच स्टेप्लाइजर, एक बंडल फाइवर केबिल, मोबाइल टावर का सेल)घटना में प्रयुक्त बाइक, चार चाकू बरामद किए गए हैं।

शातिर किस्म के चोर हैं आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। जिनके विरुद्ध जनपद मेरठ, बागपत, हापुड़ में चोरी के करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी गिराह बनाकर मोबाइल टावरों से बैटरी, इंवर्टर, घरों के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी आदि चोरी करते थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News