Hapur News:कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाने में लगे सात घंटे, दो दमकल कर्मी झुलसे

Hapur News Khabarwala24News Hapur (कमल सैफी): थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित पटना मोड पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग करीब सात घंटे बाद बुधवार तड़के करीब पांच बजे बुझ सकी।आग पर काबू पाने के लिए रात भर दमकल कर्मी और पुलिस के जवान जुटे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur (कमल सैफी): थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित पटना मोड पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग करीब सात घंटे बाद बुधवार तड़के करीब पांच बजे बुझ सकी।आग पर काबू पाने के लिए रात भर दमकल कर्मी और पुलिस के जवान जुटे रहे। आग बुझाने में दो दमकल कर्मी भी झुलस गए।

क्या है मामला

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में पटना मोड़ पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार रात को अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर लिया था। अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा, सीओ अशोक सिसोदिया समेत अनेक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

मेरठ और गाजियाबाद से मंगवाई दमकल गाड़ी

मेरठ और गाजियाबाद जिले से आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की पानी की गाड़ियां मंगाई गई। आग बुझाने में 52 पानी की गाड़ियां लगीं। आग लगने से फैक्ट्री की बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरकर धराशायी हो गया। तेज आवाज के साथ केमिकल के ड्रम भी फट गए। इस दौरान दमकल विभाग में फायरमैन हिमांशु शर्मा व उस्मान खान झुलस भी गए। जबकि, केमिकल से निकलने वाले धुएं ने दमकलकर्मियों की मुश्किलें बढ़ाई थीं। आग के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मानकों को ताक पर रखकर फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।

Hapur news:कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाने में लगे सात घंटे, दो दमकल कर्मी झुलसे Hapur news:कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाने में लगे सात घंटे, दो दमकल कर्मी झुलसे Hapur news:कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाने में लगे सात घंटे, दो दमकल कर्मी झुलसे Hapur news:कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाने में लगे सात घंटे, दो दमकल कर्मी झुलसे Hapur news:कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाने में लगे सात घंटे, दो दमकल कर्मी झुलसे

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News