Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेश महामंत्री धीरज चुग के आवास पर बैठक आयोजित कर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस काला दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया। इस दिन मोमबत्ती जलाकर सिख समाज के शहीदों को भी नमन किया जाएगा।
पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान विभाजन के दौरान दस लाख से ज्यादा सिख समाज के लोग शहीद हो गए थे। शहीदों की याद में 14 अगस्त को पूरे राष्ट्र में पंजाबी समाज गुरुद्वारे, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और घरों में मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त का दिन काला दिवस घोषित कर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित कर दिया है।
यह रहे मौजूद
बैठक में धीरज चुग, सोनू, प्रेम कुमार राजन, मनमोहन छाबड़ा, हरीश ग्रोवर, चरणजीत मुटरेजा, संजय डावर, रोशन खरबंदा, यशपाल तनेजा, राजीव चुग, इशु साहनी, भारत सचदेवा, डॉ. ओम प्रकाश, जगदीश माकन, रजत सेठी, विनय अरोड़ा, कपिल मुंजाल, राजेश शर्मा, डिंपल राकेश मौजूद रहे।



