Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारत विकास परिषद की युवा इकाई ‘युवा शक्ति’ के पदाधिकारियों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह चुनाव प्रांतीय चुनाव अधिकारी सचिन अग्रवाल और सचिन गोयल के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सचिन गुप्ता बने सचिव (Hapur News)
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर सर्वसम्मति बनी और प्रमुख पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। इसमें विवेक गर्ग (एडवोकेट) को प्रधान, सचिन गुप्ता (डॉ. लाल पैथ लैब) को सचिव और प्रिंस गोयल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्विरोध चुनाव होने से संगठन के भीतर एकजुटता और आपसी समन्वय का संदेश देखने को मिला।

आभार व्यक्त किया (Hapur News)
नव-चयनित प्रधान विवेक गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। सचिव सचिन गुप्ता और कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल ने भी संगठन के विकास और समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर राजेश्वर सिंह, कमल अग्रवाल, हिमांशु जैन, मुदित मोहन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आयुष शर्मा, सुलभ गोयल, राकेश जैन, विकास गर्ग, अंकुर गोयल, शुभम गुप्ता, वैभव गुप्ता, सचिन गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थिति रही।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा सामाजिक कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



