Hapur News लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया को विजयी बनाया है:ब्रजलाल खाबरी

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला/शहर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी , राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला/शहर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी , राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने किया तथा बैठक का संचालन उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने किया।

बैठक का आरंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी , राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा जिला/शहर अध्यक्षों ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत किस प्रकार से सुनिश्चित हो इस पर अपने-अपने सुझाव नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किये। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया।

Hapur news लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया को विजयी बनाया है:ब्रजलाल खाबरी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत संविधान के दायरे में हमें मिले अधिकारों को समाप्त करना चाहती है। अगर हम जागरूक नहीं हुए तो जिस व्यवस्था के तहत 1947 से पूर्व हमारे पूर्वज पशुवत जीवन जीने को विवश थे, ठीक उसी प्रकार का संकट हमारी आने वाली पीढ़ियों के समक्ष होगा, जिसके लिए हमारी पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।

हमें अपने संविधान और न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। हमारे नेता राहुल गांधी ने लगभग 4000 किलोमीटर की पैदल भारत जोड़ो यात्रा कर देश में एकता, अखण्डता और एक दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने संदेश दिया। हमें राहुल गांधी से प्रेरणा लेते हुए समाज में नफरत एवं विघटन की राजनीति के खिलाफ एकजुटता के साथ काम करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़कर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की अधिक से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर इण्डिया को विजयी बनाना है।

Hapur news लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया को विजयी बनाया है:ब्रजलाल खाबरी Hapur news लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया को विजयी बनाया है:ब्रजलाल खाबरी Hapur news लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया को विजयी बनाया है:ब्रजलाल खाबरी Hapur news लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया को विजयी बनाया है:ब्रजलाल खाबरी Hapur news लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया को विजयी बनाया है:ब्रजलाल खाबरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News